उन्नाव, सितम्बर 19 -- बीघापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर लेखपाल संघ तहसील इकाई ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। संघ तहसील अध्यक्ष मदन सिंह, तहसील मंत्री अमर सिंह ने कहा कि लेखपाल बढ़ते कार्यभार, संसाधनों के अभाव तथा लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगत, अतिरिक्त कार्यभार तथा अवकाश के दिन में भी लगातार सरकारी ड्यूटी ली जाने जैसी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शासन द्वारा अंतरमंडलीय स्थानांतरण आवेदन लेने के बाद भी अभी तक स्थानांतरण नहीं किया गया। वर्ष 2025 और 2026 की पदोन्नति सूची अभी तक जारी नहीं की गई आदि समस्याएं रखीं। इस दौरान सोनू कुमार, राशि पटेल, आयुष पटेल, अनुराग श्रीवास्तव, विशाल निर्मल, राकेश बाबू आदि रहे। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर लेख़पाल संघ ने ज्ञापन सौंपा यह भी पढ़ें- लेखपालों ने अतिरिक्त ...