लेखपालों ने दो दिन का दिया अल्टीमेटम
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- फर्रुखाबाद। लेखपाल संघ के सदर तहसील इकाई की बैठक में लिंक एक्सप्रेस वे भूमि अधिग्रहण कार्य में लेखपालों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़न कार्रवाई को लेकर दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। तहसील अध्यक्ष अभय त्रिवेदी, मंत्री ऋषभ सिंह की ओर से उपजिलाधिकारी के नाम जारी पत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रहीं समस्याओं को रखा गया। कहा गया है कि लेखपालों पर जो कार्रवाइयां हो रही है उसे दो दिवस के अंदर समाप्त किया जाये नहीं तो ऐसी स्थिति में कठिन निर्णय लेने को लेखपाल मजबूर होंगे। सुबह को डीएम ने दो लेखपालों पर कार्रवाई कर दी थी इसकी खबर जब लेखपालों को हुई तो तहसील में संघ के बैनर तले बैठक हुई। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में वकील से भिड़ा लेखपाल, निकले लाठी-डंडे; वरासत में रिश्वतखोरी का आरोप लेखपालों ने खुलकर अपनी बात रखी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.