उरई, नवम्बर 28 -- कोंच। फतेहपुर में साथी लेखपाल द्वारा आत्महत्या करने से नाराज़ होकर लेखपालों ने धरना दिया। और अफसरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। धरने पर होने से एसआईआर कार्य प्रभावित रहा। शुक्रवार को तहसील में लेखपाल संघ धरने पर बैठ गए। जिसके चलते एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया सुस्त रही। लेखपालों ने फार्म भरने पर विराम लगा दिया और कहा कि मृतक लेखपाल के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा, इसके अलावा एसआईआर फार्म भरने की तारीख को आगे बढ़ाए जाने की बात कही। इसके अलावा लेखपाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अधिकारी संजय कुमार सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग के अलावा मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग की।इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश साहू मंत्री दिलीप पटेल सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे। --- तहसील के इन पांच गांवों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.