गौरीगंज, अगस्त 22 -- अमेठी। संवाददाता विजिलेंस पर लेखपालों को जबरन ट्रैप कर फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। थाना समाधान दिवस के दौरान जिले के लेखपाल पूरे दिन राजस्व कार्य से विरत रहे। लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।गौरीगंज तहसील में तहसील अध्यक्ष कुलदीप यादव और महामंत्री मनीष कुमार सरोज की अगुवाई में लेखपाल एडीएम न्यायिक के न्यायालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान लेखपालों ने विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लेखपालों को जबरन ट्रैप कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे लेखपाल इससे लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ ह...