हापुड़, सितम्बर 22 -- राजस्व परिषद द्वारा आठ सूत्रीय मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में मंगलवार को धौलाना तहसील सहित पूरे प्रदेशभर में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का काम छोड़ दिया है। लेखपालों ने शासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज भू-लेख (आरके) कार्यालय में जमा करा दिया। ​आठ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष निर्देश पाल ने बताया कि संघ लगातार शासन व राजस्व परिषद के समक्ष अपनी आठ सूत्रीय मांगें रख रहा है, लेकिन अभी तक इन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। संगठन के निर्देश पर फिलहाल अतिरिक्त क्षेत्रों का कामकाज बंद कर प्रभार आरके कार्यालय में जमा किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन को और तेज किया जाएग...