गंगापार, सितम्बर 20 -- शासन व राजस्व परिषद में लंबित मांगों को लेकर मेजा के लेखपालों ने बैठक कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर हुंकार भरी, निर्णय लिया कि यदि उनकी मांगों पर 22 सितंबर के पूर्व निस्तारित नहीं कर दी गई तो वह अतिरिक्त बस्ते का बहिष्कार कर देगें। बैठक के बाद लेखपाल संघ मेजा के अध्यक्ष धवल पांडेय ने एसडीएम व तहसीलदार की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार लालतारा चंदन पाल को मुख्यमंत्री से संबधित आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर उपस्थित रहे लेखपाल संघ के जिला मंत्री कुलदीप यादव ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हुए भी बढ़ते कार्यभार, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति, अतिरीक्त कार्यभार, अवकाश के दिनों में कार्य लिया जाने व शोषणवादी रवैया से परेशान है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के का कार्य बहिष्कार कर...