लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार, 17 से कार्य बहिष्कार करेंगे
श्रावस्ती, अक्टूबर 3 -- श्रावस्ती,इकौना संवाददाता। अपनी मांगों के समर्थन में लेखपालों ने शनिवार को समाधान दिवस का बहिष्कार करके धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने से लेकर स्थानांतरण व पदोन्नति की मांग की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार करके तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। भिनगा में तहसील अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में तहसील में धरना दिया गया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इकौना में तहसील अध्यक्ष मधुपचंद्र सहाय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया और एसडीएम रवेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर दिया धरना, मुख्यमंत्री को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.