ललितपुर, अगस्त 22 -- मड़ावरा। अयोध्या की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मड़ावरा तहसील के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले धरने में लेखपालों ने एसीओ की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। प्रदेश के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर भी लेखपालों ने इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नियमानुसार होने वाली कार्रवाई का संघ विरोध नहीं करता, लेकिन किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले पूरे प्रकरण के तथ्यों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बिलासपुर...