कानपुर, अगस्त 21 -- डेरापुर, संवाददाता। अयोध्या जनपद के तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का रुख अपनाते हुए शुक्रवार को तहसील में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डेरापुर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिवम शुक्ल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। कहाकि किसी निर्दोष कर्मचारी के विरुद्ध गलत अथवा सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई किए जाने से पूरे लेखपाल संवर्ग में आक्रोश, भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। उक्त प्रकरण में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आने से पूर्णतया स्पष्ट है कि लेखपाल उत्कर्षदीप का रिश्वत लेने से कोई संबंध नहीं है, बल्कि उनके हाथ में जबरदस्त...