सोनभद्र, सितम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। उपजिलाधिकारी सदर पर लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राबर्ट्सगंज तहसील के लेखपालों का अनिश्चितकालीन कलमबंद कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर एसडीएम हटाओ के नारे लगाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। लेखपालों का आरोप है कि धारा 24, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के तहत पत्थरगढ़ी और फील्डबुक जमा न करने के मामले में लेखपाल रामचंद्र के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है, जबकि धारा 24 के तहत होने वाली पैमाइश में लेखपाल की कोई विधिक भूमिका नहीं होती। यह भी पढ़ें- एसडीएम के रवैये से नाराज लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार लेखपालों ने बताया कि रामचंद्र की विभागीय पदोन्नति ...