अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा अलीगढ़ का वार्षिक सम्मेलन जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन विनोद कश्यप प्रांतीय महामंत्री लेखपाल संघ द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन पंकज कुमार शामिल हुए। सम्मेलन में लेखपाल वर्ग की समस्याओं पर विचार रखे गए एवं उनके पूरा करने पर एडीएम द्वारा आश्वासन दिया गया। संचालन जिला मंत्री मुकेश कुमार द्वारा किया गयाष इस मौके पर श्याम सुंदर वर्मा, राम प्रकाश शर्मा, संजय तोमर, अवधेश कुमार, रवि शंकर, महेश सिंह, भुवनेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...