लेखपालों ने अध्यक्ष राजस्व परिषद को भेजा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- लखीमपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर अध्यक्ष राजस्व परिषद को ज्ञापन भेजा है। संघ ने सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें वर्षों से लंबित मांगों का समाधान न होने पर पांच अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में यह भी कहा कि मांगे पूरी न होने पर लेखपाल अपने मूल हलके में ही कार्य करेंगे अतिरिक्त हलकों का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए उनके बस्ते तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर देंगे। संघ के तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित, मंत्री बृजेश वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि अतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलकर करीब 2,700 से अधिक लेखपालों को उनके गृह मंडल में स्थानांतरित किया जाए। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने मांगों का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन साथ ही चयन वर्ष 2025-26 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.