मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- जानसठ उत्तर प्रदेश लेखपाल प्रांतीय संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील के लेखपालों ने 28 सर्किल के अतिरिक्त कार्यभार के बस्ते रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रार को सौंप दिए। लेखपालों का आरोप है कि परिषद व शासन स्तर पर अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को अभी पूरा नहीं किया गया है। इसलिए लेखपाल अतिरिक्त कार्यभार नहीं करेंगे। फिलहाल वे अपने-अपने सर्किल में कार्य करते रहेंगे। जब तक प्रांतीय संघ का कोई आदेश नहीं होगा, अतिरिक्त कार्यभार नहीं करेंगे।तहसील जानसठ के लेखपाल संघ का कहना है कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की मुख्य आधारशिला हैं। इसके बावजूद वे निरंतर बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अतिरिक्त कार्यभार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- अभिलेख जमा करके लेखपालों ने अतिरिक्त हल...