कन्नौज, सितम्बर 29 -- कन्नौज। प्रदेश कार्यकारिणी लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ ने मांग रखी कि कार्यालय पटल प्रभारी, न्यायालय, भूलेख में कार्यरत लेखपालों को उनके मूल क्षेत्र में कार्य करने के लिए कार्यमुक्त किया जाए। वर्तमान में लेखपाल अपने मूल क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य वापस कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक द्विवेदी, तहसील कन्नौज अध्यक्ष शुभम मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिनय कुमार, मीडिया प्रभारी निखिल कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...