सोनभद्र, जून 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग एवं अन्य व्ययों के प्रतिपूर्ति भुगतान को लेकर लेखपालों को बड़ी राहत मिली है। विगत दो वर्षों से लंबित भुगतान के संबंध में लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की गई थी। लेखपालों की मांग पर डीएम ने लंबित 31.81 लाख रुपये के बकाया भुगतान को मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। संबंधित अभिलेखों एवं तहसीलों से प्राप्त विवरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत जनसेवा केंद्रों के द्वारा ई-डिलीवरी माध्यम से प्राप्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग आदि पर हुए व्यय की ...