लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- लेखपाल संघ धौरहरा के तत्वाधान में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को तहसील परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम शशिकांत मणि, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार आदित्य विशाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। लेखपाल संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से साथियों में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने इसे एक नवाचार बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...