चंदौली, अगस्त 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला ईकाई की ओर से बकाया मानदेय का भुगतान को लेकर बीते दो दिनों से ऑनलाइन सत्यापन कार्य का बहिष्कार कर दिया गया है। इससे आय जाति निवास सहित विभिन्न पोर्टल पर ऑनलाइन हजारों आवेदन डंप पड़े है। जिसे लेकर छात्र सहित अन्य फरियादी परेशान है। वही विभागीय अधिकारी भी समस्याओं को लेकर अनजान बने हुए है। जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि लेखपालों को पिछले तीन वर्षों से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों का बकाया मानदेय नहीं मिला है। इस संबंध में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लेखपालों का कहना है कि उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों के साथ-साथ अन्य कई सरकारी कार्यों में भी लगाया जाता है, जिसका वे पूरी जिम्मेदारी से...