बांदा, मई 4 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बैजनाथ अवस्थी व रामदास साहू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि दो लेखपाल जो बड़ोखरखुर्द ब्लाक के निवासी है उन्हें इसी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मवई व लड़ाकापुरवा में तैनात कर दिया गया है। दोनो को होम ब्लाक में लेखपाल बनाए जाने में विपक्ष के एक रसूखदार नेता का खेल है। यह परिषद की नियमावली के विरुद्ध है। लेखपालों की तैनाती तत्काल समाप्त करने की मांग किसान नेताओं ने जिलाधिकारी अमित आसेरी से की है। वहीं इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी से पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है दिखवाएंगे। यह भी पढ़ें- अमलीकौर में स्थगित किया जाए चक सीमांकन कार्य यह भी पढ़ें- जनगणना में नाम जोड़ने-हटाने में उगाही की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...