लेखपालों की हड़ताल से समाधान दिवस में रहा सन्नाटा
गंगापार, जून 27 -- लेखपालों की हड़ताल के चलते समाधान दिवस में पूरी तरह सन्नाटा रहा। राजस्व संबंधी मामलों के दो प्रार्थना पत्र आये, लेकिन दोनों का ही लेखपालों के अभाव में निस्तारण नहीं हो पाया। जनपद के हंडिया तहसील में लेखपालों के साथ हुई अभद्रता के विरोध में मेजा कोरांव के लेखपालों ने भी हड़ताल कर रखी है। समाधान दिवस में मांडा थाने पर दोनों तहसीलों से कोई भी लेखपाल नहीं आया। मेजा से नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद सरोज और कोरांव से नायब तहसीलदार कोरांव मांडा आये, लेकिन लेखपालों के अभाव में आये राजस्व संबंधी दो प्रार्थना पत्रों का भी निस्तारण नहीं हो पाया। समाधान दिवस में आये नायब तहसीलदार मांडा ने बताया कि हंड़िया तहसील में हुई लेखपालों से अभद्रता के चलते पूरे प्रदेश के लेखपाल आज हड़ताल पर हैं, इसीलिए कोई लेखपाल मांडा भी नहीं आया है। मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.