कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को लेखपाल कक्ष सिराथू में समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक संघ अध्यक्ष साधना सिंह व मंत्री शिव शंकर पाल की अगुवाई में सम्पन्न हुई। इस मौके पर मौजूद लेखपालों ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक के दौरान समस्त लेखपालों ने बारी-बारी से अध्यक्ष व मंत्री के समक्ष समस्याएं रखते हुए अपने-अपने सुझाव दिये। लेखपाल संघ अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि लेखपालों की समस्याएं सर्वोपरि हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए एसडीएम से वार्ता की जायेगी। इस दौरान मान सिंह, रवि विश्वकर्मा, दुर्गेश कुमार, मुकेश पटेल, अमन पटेल, रियाज अहमद, वहाज खान, अनुराधा वर्मा, सुल्तान अहमद, कमल सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, सुनील अग्रहरि सहित दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.