कानपुर, जून 6 -- कानपुर। सदर तहसील में कुछ दिन से चल रही लेखपालों की हड़ताल शनिवार सुबह दस बजे समाप्त हो गई। एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह व तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर लेखपालों को सकारात्मक आश्वासन दिया और हड़ताल समाप्त कराई। विभिन्न मांगों को लेकर सदर तहसील में हड़ताल पर बैठे लेखपालों के पास एसडीएम सदर और तहसीलदार पहुंचे। लेखपाल जिला अध्यक्ष मोहित सचान और महामंत्री सुजीत कुशवाहा की उपस्थिति में अफसरों से मांगों के संबंध में वार्ता हुई। अधिकारियों ने सकारात्मक रूप अख्तियार करते हुए लेखपालों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। तहसील अध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया कि संघ की वार्ता एसडीएम व तहसीलदार के साथ सफल रही। सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद लेखपाल हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए।

हिंदी हिन्दुस्त...