मैनपुरी, अगस्त 22 -- भ्रष्टाचार निवारण संगठन व विजिलेंस टीम की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया। उ.प्र. लेखपाल संघ की इकाई के नेतृत्व में एक दिन कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को सौंपा। उ.प्र. लेखपाल संघ ने ज्ञापन में बताया कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि व लेखपाल की भूमिका की पर्याप्त जांच किए बिना ट्रैप कार्रवाई की जा रही है। जिससे लेखपालों में भय व मानसिक उत्पीड़न की स्थिति बन रही है। संघ ने अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ ने कहा कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता है। रिश्वत लेने के दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन निर्दोष कर...