विशेष संवाददाता, जून 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश में लेखपालों की राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) पद पर प्रमोशन अधर में लटक गई है। करीब एक हजार रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होने के बावजूद चयन सूची जारी नहीं की गई है। इससे पात्र लेखपालों को पदोन्नति का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं और अंदरखाने गड़बड़ी की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। यूपी सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी राजस्व परिषद राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति नहीं दे रहा है। लेखपाल से राजस्व निरीक्षक के 1000 पदों के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक (डीपीसी) तो करा दी गई, लेकिन इसे जारी नहीं किया गया। इसके चलते पात्र लेखपाल अभी तक राजस्व निरीक्षक नहीं बन पाए हैं। यूपी में राजस्व निरीक्षक के कुल पद 4281 हैं, ...