रुडकी, फरवरी 23 -- लक्सर, संवाददाता । अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच चल रहा मामला अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है, एसडीएम कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में लेखपालों ने धरना समाप्त करने की बात कही है। जबकि अधिवक्ताओं का कहना है कि उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मंगलवार को बैठक आयोजित कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। पिछले कई दिनों से अधिवक्ताओं व लेखपालों के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर अधिवक्ता शनिवार से धरने पर बैठ गए थे। सोमवार को भी उनका धरना जारी रहा। लेकिन बाद में एसडीएम सौरभ असवाल के कार्यालय में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के बीच दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर बातचीत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...