अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल से शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों में वाद विवाद एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भावी पीढ़ी पर प्रभाव अथवा विकसित भारत 2047 में नारी की भूमिका था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। जिसके क्रम में सोमवार को अंतिम दिन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सशक्त नारी समृद्ध भारत विषय पर निबन्ध, स्वरचित कविता एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिन विद्यालयों में इसका कार्यक्रम किया गया उसमें प्रमुख रूप से बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर, रामबाबा विद्या मंदिर इं...