लेखक शैलेंद्र श्रीवास्तव की याद में श्रद्धांजलि सभा हुई
लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ। जनवादी लेखक संघ के वरिष्ठ सदस्य और आजीवन सदस्य रहे लेखक शैलेंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में गुरुवार को स्मरण सभा आयोजित की गई। साहित्यकारों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। नलिन रंजन सिंह ने कहा कि शैलेंद्र कवि, कथाकार और इतिहास चिंतक के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने लिच्छवियों के इतिहास पर महत्वपूर्ण शोध किया था। वक्ताओं ने उनके सरल जीवन, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनपक्षधर लेखन को रेखांकित किया। अनिल श्रीवास्तव ने उन्हें प्रेरक व्यक्तित्व बताया, वहीं प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि उनकी रचनाएं आम जनता के सवालों को स्वर देती थीं। साहित्यकारों ने कहा कि उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.