लेखक रवि हंज को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- अमेरिका में रहने वाले लेखक रवि हंज को शनिवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया और बेंगलुरु लाया गया। उन पर अपनी किताब 'बसवा मंटप' में 12वीं सदी के समाज सुधारक और कवि बसवेश्वरा का अपमान करने का आरोप है। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन ने उन्हें एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें सोमवार को जांच के लिए पेश होने को कहा गया है। पुलिस के अनुसार, बसवेश्वरा का अपमान करने के आरोप में बेंगलुरु और बेलगावी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि बेलगावी पुलिस ने उनके खिलाफ एक 'लुकआउट नोटिस' जारी किया था, जिसके आधार पर उन्हें कोच्चि हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आतंकवादी कहने पर बिल्डर के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.