बेगुसराय, मार्च 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दिनकर भवन में सोमवार को रचनाओं के सृजन, प्रकाशन एवं वितरण की चुनौतियां विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के अध्यक्ष विशंभर प्रसाद सिंह एवं संचालन रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता कुमार अभिजीत मुन्ना ने किया। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ रंग निर्देशक डॉ अमित रोशन ने किया। संगोष्ठी की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आशीर्वाद पब्लिकेशन एवं जयमंगला मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में विषय प्रवेश कराते हुए पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि बेगूसराय में प्रकाशन की शुरुआत होने से लेखकों को पुस्तक प्रकाशन में सहुलियत होगी। जयमंगला मीडिया वृत चित्र, लघुफ़िल्म समेत कई अन्य कार्यों को करेगी। संगोष्ठी को संबोधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.