नैनीताल, अगस्त 24 -- नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने रविवार को कैंट सभागार में 'हमारी संस्कृति हमारी पहचान और 'हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 12 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और विधायक सरिता आर्या रहीं। इस दौरान कामेश्वर प्रसाद काला, महेश लाल शाह, डॉ. सुरेश चंद्र अवस्थी, गोपाल सिंह बिष्ट, दुर्गादास शाह, हरीश लाल साह, रवैल सिंह आनंद, पान सिंह रौतेला, श्याम सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट, उमेश लाल शाह, बिहारी लाल शाह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैली की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गईं। यहांडॉ. प्रगति जैन संयोजक, खष्टी बिष्ट, कंचन जोशी क्लब सचिव कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी, मंजू, गीता, विनीता, ...