नैनीताल, अप्रैल 12 -- नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल का 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को शारदा संघ में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम गेम, डांस और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। क्लब सचिव डॉ. प्रगति जैन ने इस वर्ष की कार्यशैली और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रगति जैन व रमा भट्ट को कुशल संयोजक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पर्पल क्वीन प्रतियोगिता में लीला राज अव्वल रहीं। भाग्य आजमाओ में दया कुंवर पहला स्थान पाया। गीता साह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ग्लास नृत्य प्रतियोगिता में आशा पांडे पहले, बलून फोड़ो में पहले स्थान पर रहीं। यहां कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे, सह-संयोजक ज्योति ढौडिंयाल, अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, रमा, रानी,...