नैनीताल, दिसम्बर 13 -- नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें आज रविवार को प्रस्तावित पागल जिमखाना के आयोजन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे। कार्यक्रम डीएसए मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण ईंट रेस, सुई-धागा, बोरा रेस, चम्मच रेस, मटका रेस, बुनाई प्रतियोगिता, खजाना ढूंढो व सबसे बड़ा पागल कौन प्रतियोगिता होंगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रमा लोहनी, पल्लवी, शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र लाल शाह, खजान डंगवाल, शैलेंद्र बर्गली, भगवत रावत, युवराज सिंह, आनंद बिष्ट, बालम बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...