मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर स्थित स्मार्ट सिटी लेक-1 के गार्ड राम ठाकुर पर बुधवार देर शाम सात युवकों ने हमला बोल दिया। उन पर चाकू से हमला किया और जमकर मारपीट भी की। शोर सुन जब आसपास के लोग जुटे तब सभी हमलावर युवक फरार हो गए। मूलरूप से मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना के छतौनी निवासी राम ठाकुर ने इसमें योगियामठ मोहल्ला के प्रिंस कुमार, सरैयागंज निवासी निखिल कुमार व अमन कुमार को नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शाम छह बजे के बाद करबला रोड स्थित लेक संख्या एक के गार्डेन में कुछ युवकों ने जबर्दस्ती घुसने का प्रयास किया। मना करने पर सभी मारपीट करने लगे। सिर पर तेजधार वाले औजार से वार किया। इससे सिर फट गया। मारपीट में जबड़े पर युवकों ने मुक्के से प्रहार किया। इससे दांत ...