लेक फ्रंट : सुरक्षा को लेकर हर इलाके में हो रही बाड़बंदी
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता लेक फ्रंट के हर भाग (एक, दो व तीन) में जरूरत के अनुसार संवेदनशील एरिया की बाड़बंदी की जा रही है। लोहे के पोल के जरिए एल्युमीनियम की करीब सात फीट ऊंची जाली लगाई जा रही है। मकसद है चोरी, कचरा डंपिंग और अवैध इंट्री को रोकना। कुल 1250 मीटर इलाके में बाड़बंदी का काम चल रहा है।
बाड़बंदी का कार्य सबसे अधिक लेक दो के अंतर्गत संगम चौक के पास से ब्रह्मपुरा नूनफर होते हुए जूरन छपरा तक करीब 700 मीटर घेराबंदी का काम पूरा हो चुका है। धोबी घाट के पास भी सीमित हिस्से में बाड़ लगाया जाएगा। लेक एक में 100 मीटर और लेक तीन में 450 मीटर इलाके में मजबूत घेराबंदी होनी है। दरअसल, पूर्व में लेक फ्रंट में लगे फाउंटेन के केबल, टाइल्स आदि की चोरी हो चुकी है। इसके अलावा लेक दो के एक हिस्से में पानी के किनारे कचरा डंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.