उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव। जिला अस्पताल में लेंस व दवाओं की किल्लत ने मोतियाबिंद के मरीजों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। इनकी कमी के चलते अब मात्र एक दिन ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इससे कई मरीज निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है। यह ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क होता है। इससे आर्थिक रूप से अक्षम मरीज भी यहां सर्जरी कराने आते हैं। हालांकि बीते करीब एक माह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्जरी के लिए आवश्यक लेंस, दवाएं अस्पताल को उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे नेत्र रोग विशेषज्ञ सप्ताह में सिर्फ एक दिन ऑपरेशन कर रहे हैं। ऐसे में ऑपरेशन के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं सर्जरी न होने से रोजाना कई मरीज निजी अस्पतालों...