कानपुर, मई 5 -- UP News: कानपुर के चर्चित लेंबोर्गिनी कांड में पुलिस ने तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 180 पेज की चार्जशीट में 10 गवाह बनाए गए हैं, जिसमें शिवम के चार बाउंसर को भी शामिल हैं। चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि शिवम ही कार चला रहा था। घटना के बाद उसने फरार होने की कोशिश की और कोर्ट में अपने ड्राइवर को पेश किया। ग्वालटोली क्षेत्र के वीआईपी रोड पर आठ फरवरी को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम ने लेंबोर्गिनी कार से चार लोगों को टक्कर मार दी थी। कार ई-रिक्शा चालक और बुलेट सवार को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई थी। पीछे की गाड़ी में चल रहे बाउंसरों ने लेंबोर्गिनी का शीशा तोड़कर शिवम को बाहर निकाला। पुलिस ने कार जब्त करते हुए घायल चमनगंज निवासी तौफीक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.