कन्नौज, दिसम्बर 19 -- छिबरामऊ(कन्नौज)। लेंटर डालने गए एक मजदूर की ईंट से सिर कूचकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है l थाना सौरिख के ग्राम कांकरकुई निवासी श्याम सुंदर (26) पुत्र शिवपाल की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि वह बीती रात घर से लेंटर डालने गया था। सुबह तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। खून से सनी हुई ईंट एवं शव घटना स्थल पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी तिर्वा राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सौरिख जयंती प्रसाद गंगवार, थाना प्रभारी इंदरगढ़ नीलम सिंह, थाना प्रभारी विनय शर्मा पहुंचे। डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने ...