कन्नौज, मार्च 12 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिलीपपुर गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र रावेंद्र सिंह ने गांव के ही रामनरेश, प्रताप सिंह, सुधीर व मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उपरोक्त लोग अपने मकान पर लेंटर डलवा रहे थे। उन लोगों ने उसके मकान की तरफ 4 इंच का राउंडभीम निकाल रहे थे। जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो उक्त सभी लोगों ने गालीगलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...