लू से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज, दोपहर में घर से निकलने से करें परहेज
गया, मई 24 -- फतेहपुर में लू से बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार निराला ने लोगों को लू से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी कई बार शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में बचाव और सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे हीट स्ट्रोक, हीट रैश और हीट क्रैंप जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके कारण कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, अत्यधिक पसीना आना और बेहोशी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के साथ सलाह भी दी जा रही है। हिट वेव से बचने के लिए सावधानियां बरतना ही सबसे बड़ा उपाय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.