सीवान, अप्रैल 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए मॉडल अस्पताल में हिट वेव व बच्चों में होने वाली एईएस- जेई जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर 6 बेड का हिट वेव स्पेशल वार्ड बनाया गया है। बच्चों के लिए पीकू वार्ड में 10 बेड का एईएस- जेई स्पेशल वार्ड संचालित किया जा रहा है। दोनों वार्डों में डॉक्टरों की तैनाती के साथ जरूरी दवाएं व उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि, अबतक किसी मरीज को यहां भर्ती नहीं किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। डॉक्टर ने बताया कि बचाव के लिए लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने व बच्चों को साफ-सफाई में रखने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- निरीक्षण: हीटवेव से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.