नवादा, अप्रैल 23 -- नवादा सदर अस्पताल में लू वार्ड बन कर तैयार है। लू यानी हीट वेव से प्रभावित मरीजों की समुचित चिकित्सा के लिए अस्पताल परिसर में 14 बेड का लू वार्ड अर्थात हीट वेव वार्ड तैयार कर लिया गया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.एस.डी.अरैयर ने बताया कि फिलहाल 14 बेड की क्षमता वाला वार्ड पूरी तरह से तैयार है। इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। डीएस ने बताया कि इस वार्ड के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए एहतियाति तौर पर यह व्यवस्था की गयी है। गर्मी के दिनों में लू के मरीजों की संख्या में होने वाली लगातार वृद्धि के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। यह भी पढ़ें- हाइपर थर्मिया की चपेट में आकर 104 डिग्री तक बुखार झेल रहे बच्चे सदर अस्पताल में बनाए गए विशेष लू वार्ड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.