भागलपुर, मई 7 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोग जितना संभव हो अधिक पानी पीएं और भोजन करके ही घर से बाहर निकलें। घर में बने पेय पदार्थों का नियमित सेवन करें तथा अधिक पानी वाले मौसमी फलों का उपयोग बढ़ाएं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनने, सिर पर गमछा या तौलिया रखने तथा जूता- चप्पल पहनकर बाहर निकलने को कहा है। वहीं कड़ी धूप में बाहर निकलने, अधिक शारीरिक परिश्रम करने और बच्चों को धूप में खेलने देने से बचने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 101 एवं 112 पर संपर्क करने को कहा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.