झांसी, मई 17 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे अस्पताल में एक कार्यक्रम हुआ।जिसमें भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचाव के लिए विशेष जन-जागरूकता सेमिनार हुआ। जिसमें टिप्स दिए गए। सीएमएस डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने लू से बचाव के चिकित्सकीय पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रेल कर्मियों विशेषकर फील्ड स्टाफ को कार्य के साथ स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें इस संबंध में जागरूक किया। डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने सिरदर्द, चक्कर आना और तेज बुखार जैसे लू के लक्षणों को पहचानने और उनके तुरंत उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- लू से बचाव के लिए रेलवे कर्मियों को दिए टिप्स रेल कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पर्याप्त पानी, तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई। सीधी धूप से बच...