गोपालगंज, अप्रैल 30 -- पंचदेवरी।भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने लू से बचाव के लिए व्यापक कदम उठाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, 28 अप्रैल को आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी पंचायतों में लू से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। इसके तहत पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से लोगों को लू के खतरों और उससे बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में लू व हिट वेव निपटने के लिए मुकम्मल करें व्यवस...