कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच छात्र-छात्राओं को डिहाइड्रेशन, चक्कर और लू से बचाने के लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में वाटर बेल बजाई जाएगी। इस घंटी के बजते ही बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि गर्मी का असर कम हो सके। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत कटिहार जिले में भी तत्काल प्रभाव से दिशा-निर्देश लागू कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हीटवेव से स्कूली बच्चे परेशान लू लगने के खतरा से चिंता बढ़ी इसके अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए स्कूल मैदान में किसी भी प्रकार के खेलकूद पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। खास...