गंगापार, अप्रैल 29 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न गोवंशशालाओं में इक्का-दुक्का को छोड़ अन्य में लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। भीषण गर्मी से पशु मर रहे हैं। गोवंशशाला भैंया में पशुशाले के चारों ओर ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था नहीं की गई है। चूनी चोकर तो दिखावें के तौर पर रखा है, लेकिन सूखे भूसे के अलावा कुछ नहीं दिया जा रहा है जिससे पशु कमजोर होते जा रहे हैं।उधर गोशाला सिलौधी में पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पशुशाले के चारों ओर तिरपाल की व्यवस्था की गई है। प्रधान सूरजा देवी ने बताया कि भूसा व चूनी चोकर पशुओं को दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- धूप और गंदगी के बीच मिल रहा सूखा भूसा इस समय हरा चारा उपलब्ध नहीं है। हरा चारा की बुआई खेत में कर दी गई है। उधर गोवंशशाला भटौती में पशुओं को लू से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्...