नई दिल्ली, जून 10 -- राजस्थान में मौसम इन दिनों दोहरे तेवर दिखा रहा है। एक ओर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बुधवार को 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में मौसम गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।11 जून से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 11 से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल...