बांदा, मई 19 -- बांदा। जनपद में लू अब जानलेवा हो रही है। चपेट में आने से मंगलवार को एक किसान की खेत में मौत हो गई। पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित करीब एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हीटस्ट्रोक के चलते अस्पताल खुलते ही मरीजों की पर्चा काउटंर में भीड़ जमा हो रही है। पर्चा बनवाने के बाद मरीज डॉक्टरों की ओपीडी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कमासिन थाना क्षेत्र के ममसी खुर्द गांव निवासी रणधीर ने बताया कि उसका 42 वर्षीय छोटा भाई देव प्रसाद पुत्र शिवकुमार किसानी करता था। सोमवार को दोपहर में खेत में वह अरहर की कुटाई कर रहा था। यह भी पढ़ें- तापमान ने तोड़ा 37 वर्ष का रिकार्ड, जिला रेडजोन घोषित, पारा 48.2 डिग्री पहुंचा इसी बीच लू ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घरवालों ने देशी इलाज किया। रात को खाना खाने के बाद सो ग...