लू लगने से युवक की मौत, परिजनों से शव पहचानने से किया इंकार
सासाराम, जून 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले के डेहरी से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। लू लगने से बीमार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन मौत के बाद उसकी पहचान को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया, जिसने प्रशासन और चिकित्सकों दोनों को असमंजस में डाल दिया है। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान जिस व्यक्ति ने अपना नाम और पता बताया था, उसी पहचान के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। लेकिन जब शव की पहचान करने की बारी आई तो परिजनों ने उसे पहचानने से ही इंकार कर दिया।
मामले का विवरण जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने पर एक व्यक्ति को डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज शुरू होने से पहले उसने अपना नाम सूरज कुमार पिता ब्रहमा पता अमरपुर थाना नौबतपुर जिला पटना बताया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.