लू पीड़ित मरीजों के उपचार को सभी अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड बनेंगे
पटना, मार्च 21 -- लू पीड़ित मरीजों के उपचार को राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड बनेंगे। यहां उनके लिए अलग से बेड की व्यवस्था होगी। 24 घंटे चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। 24 घंटे एसी एबुंलेंस भी तैयार रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने भीषण लू से बचाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने लू पीड़ितों के इलाज को लेकर सभी सिविल सर्जनों, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षकों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशकों को पत्र भेजकर कई दिशा निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी और लू से पीड़ित आमजनों की समुचित इलाज को लेकर सभी अस्पतालों में समुचित संख्या में डेडिकेटेड वार्ड और बेड की व्यवस्था की जाये। 24 घंटे चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों की रोस्टर ड्यूटी सुनिश्चित की जाये। स्वास्थ्य सचिव ने सभी एंबुलेंस में जीवनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.