सीतापुर, अप्रैल 27 -- सीतापुर, संवाददाता। पछुआ हवाओं के साथ चल रही भीषण लू और सूर्य देव के रौद्र रूप ने जनजीवन को घरों में कैद कर दिया है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे बाहर निकलने वाले लोग बेहाल हैं। स्थिति यह है कि घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल रही है; लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण बिजली के पंखे भी आग उगल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, इसलिए गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।शहर के मुख्य बाजारों में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटा पसार जाता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां थम सी गई हैं। सबसे बुरा हाल दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों का है। उनके लिए यह मौसम किसी दोहरी मार से कम नहीं है; एक तरफ जानलेवा धूप में काम करना जान जो...